बिहार : एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने लड़की की हत्या की

गोपालगंज, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में अपनी कथित प्रेमिका की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और उसी चाकू से खुद को भी मारने का प्रयास किया।

घायल युवक को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, पिठौरी गांव निवासी बबलू यादव ने सुबह अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग जा रही कथित प्रेमिका रेखा कुमारी को रास्ते में रोका। बबलू ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से उसकी गर्दन काट दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद बबलू ने उसी चाकू से अपनी भी गर्दन काट ली। यह देखकर अन्य लड़कियां भाग गईं। इस क्रम में बबलू ने हवा में गोलियां भी चलाई।

गोपालगंल (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घायल अवस्था में बबलू को गोपालगंज के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पटना भेज दिया।

उन्होंने इस घटना को एकतरफा प्यार का मामला बताया और कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू और एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493