न्यायमूर्ति इकबाल बने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी ने शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने उन्हें राजभवन के दरबार हॉल में शपथ दिलाई।

मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेने से पूर्व न्यायमूर्ति अंसारी पटना उच्च न्यायालय में ही कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी तथा राज्य सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित थे।

इनके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में पटना उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौजूद थे।

न्यायमूर्ति इकबाल दो बार पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493