मनीला, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मिस यूनिवर्स की मेजबानी फिलीपींस करेगा। फिलीपींस की पर्यटन मंत्री वांडा टियो ने इसकी घोषणा की।
सीएनएन फिलीपींस के अनुसार, वांडा ने गुरुवार को कहा कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन 30 जनवरी, 2017 को होगा।
उन्होंने कहा, “हमारे राष्ट्रपति (रॉबर्ट दुतेर्ते) मिंदानाओ (द्वीप) से आते हैं और हमारी मिस यूनिवर्स भी वहीं से हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि मिस यूनिवर्स फिलीपींस में कराने के लिए यह सबसे बेहतर समय है।”
टियो ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय पासे शहर के मॉल ऑफ एशिया अरेना में यह प्रतियोगिता कराने पर विचार कर रहा है।
फिलीपींस मूल की पिया अलोंजो ने पिछले साल 20 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता में खिताब पर कब्जा जमाया था।
फिलीपींस ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी दो बार की है। पिछली बार 1994 में इसने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जब भारत की सुष्मिता सेन ने खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath