बिहार में असमानी बिजली ने ली 3 महिलाओं की जान

जमुई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आसमानी बिजली गिरने से धान के खेत में काम कर रही तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

चंद्रदीप क्षेत्र के थाना प्रभारी संजय कुमार विश्वास ने बताया कि चौरासा गांव में महिलाएं खेत में काम कर रही थीं, तभी आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला बुरी तरह झुलस गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सावित्री कुमारी, सविता कुमारी और मालो देवी के रूप में की गई है। घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

जमुई के प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जफर इमाम ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चार-चार लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493