अनुराग ठाकुर बने लेफ्टिनेंट

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख अनुराग ठाकुर को शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह द्वारा प्रदेशिक सेना के लेफ्टिनेंट की उपाधि दी गई।

एक आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की गई।

ठाकुर भाजपा के पहले सांसद हैं जिन्हें यह उपाधि दी गई है।

लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर का प्रदेशिक सेना के मेजर जनरल सुरिंदर सिंह और प्रदेशिका सेना के अतिरिक्त महानिदेशक जनरल ने स्वागत किया।

बयान में कहा गया है कि लेफ्टिनेट अनुराग ठाकुर ने सर्विस चयन बोर्ड का पड़ाव पार किया और वह प्रदेशिक सेना के लिए उपयुक्त पाए गए।

अधिकारी को 124 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) सिख में अधिकृत किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493