उप्र : 121 दुकानों में बायोमिट्रिक सिस्टम से होगा राशन वितरण

इस सिस्टम से अनाज वितरण को लेकर प्रशासन महीनों से प्रयासरत है। इसे जुलाई माह में ही पूरा हो जाना था, लेकिन तकनीकी एवं अन्य समस्याओं के कारण सफलता नहीं मिली।

डीएसओ संतोष विक्रम शाही ने बताया कि राजधानी के आठ क्षेत्रों में इसका ट्रायल किया जा चुका है, जिसमें सफलता हासिल हुई है। टेक्निकल कामों में तकनीकी खामियों का होना स्वाभाविक है। इसके लिए टाटा कंपनी की टीम कार्य कर रही है। सभी खामियों को दूर कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि, कुल 121 कोटेदारों को मास्टर ट्रेनर द्वारा ट्रेनिंग भी सफलतापूर्वक दी जा चुकी है, ताकि मशीन से अनाज वितरण को लेकर कोटेदारों को कोई दिक्कतें नहीं हो।

बायोमिट्रिक सिस्टम से राशन वितरण को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। 121 स्थानों पर इस सिस्टम से लोगों को राशन वितरण करने के बाद अन्य सभी दुकानों में इसे लागू किया जाएगा।

एडीएम सप्लाई अनिल सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों की 121 दुकानों को चिह्नित कर बायोमिट्रिक सिस्टम से अगस्त माह से राशन का वितरण कार्डधारकों को किया जाएगा।

इस सिस्टम से राशन वितरण को लेकर तैयारी कर ली गई है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी दे दिया गया है, जिससे वितरण को लेकर कोई दिक्कतें न होने पाए। 121 दुकानों में सफलता मिलने के बाद अन्य सभी दुकानों में इसे लागू किया जाएगा व वितरण सुनिश्चत की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493