केजरीवाल को जमानत, मजीठिया को जेल भेजने की धमकी दी (लीड-1)

अमृतसर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां शपथ ली कि छह महीने बाद वह पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को कथित ड्रग तस्करी के लिए गिरफ्तार करेंगे।

अमृतसर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां शपथ ली कि छह महीने बाद वह पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को कथित ड्रग तस्करी के लिए गिरफ्तार करेंगे।

केजरीवाल ने यह टिप्पणी मानहानि के एक मामले में एक अदालत से खुद को और पार्टी के दो अन्य नेताओं को जमानत मिलने के बाद वहां उपस्थित समर्थकों की विशाल भीड़ के समक्ष की।

पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

केजरीवाल ने कहा, “मैं मजीठिया द्वारा दायर मामले से भयभीत नहीं हूं। वह ये कागजात अपने पास रखें। लेकिन यदि उनके पास हिम्मत है तो वह मुझे छह महीने के अंदर गिरफ्तार करा के दिखाएं। अन्यथा छह महीने बाद मैं उन्हें गिरफ्तार कराऊंगा।”

पंजाब विधानसभा चुनाव लगभग छह महीने दूर है, और आप यहां सत्ताधारी अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस के अलावा एक प्रमुख विकल्प बन कर उभरी है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदालत ने 18 जुलाई को मानहानि के इस मामले में केजरीवाल और अन्य को अदालत के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था।

आप नेताओं ने मजीठिया पर पंजाब में नशाखोरी का कारोबार करने का आरोप लगाया था और उन्हें ‘ड्रग माफिया’ कहा था।

केजरीवाल और उनके सहयोगी संजय सिंह खचाखच भरे अदालत कक्ष में उपस्थित थे। दोनों इस मामले में आरोपी हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मजीठिया के समर्थन में सड़कों पर उतर आए थे। उन्होंने मामले की त्वरित सुनवाई की मांग की थी, ताकि आरोपी आप नेताओं को मानहानि के मामले में जेल भेजा जा सके।

केजरीवाल ने आप समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मजीठिया ने अपनी ड्रग तस्करी इस कदर बढ़ाई कि उससे पंजाब के अधिकांश परिवार उसकी चपेट में हैं।

उन्होंने कहा, “सिर्फ मैं, आशीष खेतान या संजय सिंह ही नहीं, पंजाब के लाखों लोगों ने बार-बार कहा है कि मजीठिया एक ड्रग तस्कर हैं।”

आप कार्यकर्ता मजीठिया के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां हाथों में लिए हुए थे।

केजरीवाल ने कहा कि यदि प्रकाश सिंह बादल सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री को मानहानि के एक मामले में निरुद्ध कर सकती है तो वह समझ सकते हैं कि पंजाब में आम आदमी को किस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है।

आप के करीब 15,000-20,000 कार्यकर्ता केजरीवाल के समर्थन में सर्किट हाउस के पास जमा हुए थे। पुलिस ने अदालत से एक किलोमीटर पहले ही कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

वरिष्ठ वकील एच.एस. फुल्का ने संवाददाताओं से कहा कि केजरीवाल और संजय सिंह दोनों ने 40-40 हजार रुपये की जमानत राशि जमा की। मामले की अगली सुनवाई अब 15 अक्टूबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493