जिलाधिकारी ने भदोही एआरटीओ को जनपद के सभी स्कूलों के वाहन चालकों के डीएल, वाहन परमिट फिटनेस की जांच अभियान चलाने को कहा।
जिला प्रशासन के इस आदेश के बाद निजी स्कूलों में चल रहे अवैध वाहन से घबराए स्कूल मालिकों ने अगले आदेश तक विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है। जिले के निजी स्कूलों में नियमों को ताक पर रख वाहन चलाए जाते हैं।
25 जुलाई को बच्चों से भरी एक वैन सवारी गाड़ी (55125) से जा टकराई थी। वैन में सवार 19 बच्चों में 8 की घटना स्थल पर मौत हो गई थी, जबकि 9 बच्चे घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath