नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बारिश के साथ हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 12.9 मिलीमीटर बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “शहर के विभिन्न हिस्सों में बदली छाई रहेगी। सामान्य बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath