इटली ने 4,000 शरणार्थियों को बचाया

रोम, 30 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के तटीय रक्षाबल और नौसेना का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को भूमध्यसागर से 4,000 शरणार्थियों को सकुशल बचाया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तटीय रक्षाबलों के समन्वय के साथ 28 नौकाओं और छह नौकाओं के जरिए लगभग 3,400 यात्रियों को बचाया गया।

इटली के नौसेना जहाजों मारगोटिनी, ग्रेकेल और बेटिका के प्रयासों से 600 से अधिक शरणार्थियों को सिसिलियन मार्ग से बचाया गया है।

गौरतलब है कि तटीय रक्षाबलों ने गुरुवार को 137 शरणार्थियों को बचाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493