रजत बड़जात्या के निधन पर सलमान शोकाकुल

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार सूरज बड़जात्या के चचेरे भाई रजत बड़जात्या का शुक्रवार को निधन हो गया। वह राजश्री मीडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ थे। सुपरस्टार सलमान खान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जसलोक अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, “रजत ने आज शाम छह बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह पिछले 10-12 दिनों से अस्पताल में थे।”

सलमान ने शुक्रवार रात ट्विटर पर रजत संग अपनी पुरानी तस्वीर साझा की।

दबंग स्टार ने ट्विटर पर लिखा, “भाई रजत बड़जात्या की आत्मा को शांति मिले।”

सलमान ने रजत बड़जात्या के साथ ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में काम किया।

कथित तौर पर रजत कैंसर से पीड़ित थे और वर्ली में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493