मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान का कहना है कि वह किसी के बारे में लगातार खबरें प्रकाशित करने के पीआर तंत्र में विश्वास नहीं रखते, क्योंकि वह अपने बारे में बात नहीं करना चाहते।
मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान का कहना है कि वह किसी के बारे में लगातार खबरें प्रकाशित करने के पीआर तंत्र में विश्वास नहीं रखते, क्योंकि वह अपने बारे में बात नहीं करना चाहते।
इरफान ने स्टारडस्ट पत्रिका के आवरण पृष्ठ के विमोचन के मौके पर कहा, “मैंने अपने बारे में केवल निरंतर खबरें प्रकाशित करने के आधार पर बने रहना और उसी आधार पर अपने करियर का निर्माण करना नहीं सीखा है और न ही मैं ऐसा करना चाहता हूं।”
उन्होंने कहा, “मुझे अपने बारे में बात करना पसंद नहीं है। मुझे पूरे पीआर तंत्र में ही विश्वास नहीं है। आप पीआर तंत्र का इसलिए इस्तेमाल करते हैं, ताकि आप खुद से संबंधित झूठी खबरें प्रकाशित होने पर नियंत्रण रख सकें। कई बार ऐसा होता है कि कोई भी कुछ भी प्रकाशित कर देता है, ऐसे में अगर आपका पीआर होता है तो आप उनसे बात कर सकते हैं।”
यह पूछे जाने पर कि अपनी फिल्म ‘मदारी’ के लिए हाल ही में उनका एक प्रमुख समाचार चैनल में जाना क्या पीआर नहीं था, उन्होंने कहा, “यह फिल्म के लिए है। मुझे यह करना पड़ता है। मैं तरीका खोज रहा हूं, ताकि मुझे यह न करना पड़े। अगर मेरा कभी मेरा बस चला तो मैं केवल फिल्म की घोषणा करूंगा और गायब हो जाऊंगा। आदर्श रूप से मैं यही चाहता हूं।”
उन्होंने कहा, “लेकिन लोगों को यह बताना जरूरी हो गया है कि फिल्म आ रही है। इसका यह मतलब नहीं है कि मैं केवल फिल्म करूंगा और उसे असफल होने दूंगा।”
इरफान अपनी पत्नी सुताप्ता सिकदर के साथ फिल्म के प्रोडक्शन में भी शामिल हैं। वह इस साल हॉलीवुड फिल्म ‘इन्फर्नो’ में भी नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath