कंगना को रितेश बत्रा की फिल्म का इंतजार

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत अगले साल रितेश बत्रा की फिल्म में काम करेंगी। बताया जा रहा है कि उन्हें ‘लंचबॉक्स’ के मशहूर निर्देशक द्वारा सुनाई गई ‘पटकथा बेहद पसंद आई है।’

कंगना से जुड़े एक नजदीकी सूत्र के मुताबिक, कंगना मार्च में बत्रा की फिल्म में काम करेंगी।

सूत्र ने कहा, “रितेश ने उन्हें जो पटकथा सुनाई थी, वह उन्हें पसंद आई और वह उसमें काम का इंतजार कर रही हैं।”

खबरें हैं कि वह फिल्म में अभिनेता इरफान खान के साथ नजर आएंगी, हालांकि इरफान ने हाल ही में कहा था कि किसी फिल्म में साथ काम करने को लेकर बत्रा या कंगना से उनकी कोई बात नहीं हुई है।

सूत्र ने इस बारे में कहा कि वह ‘पटकथा को लेकर सचमुच उत्साहित हैं और कलाकारों के चयन के फैसलों के बीच हस्तक्षेप नहीं करतीं।’

सूत्र ने कहा, “वह इसका फैसला निर्देशकों पर छोड़ देंगी।”

दोनों कलाकार आखिरी बार 2007 में अनुराग बसु की फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में साथ नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493