प्रभु ने मणिपुर में रेलवे स्टेशन का शिलान्यास किया

इंफाल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को मणिपुर के यूरेमबाम में इंफाल रेलवे स्टेशन की आधार शिला रखी। 90 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना को अगले साल पूरा किया जाना निर्धारित है।

इस अवसर पर मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह की उपस्थिति में प्रभु ने कहा कि भौतिक संचार के साथ मनों के मिलन से ही अर्थपूर्ण विकास हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अधिक धनराशि की सक्षमता से पूर्वोत्तर इलाके का अधिक विकास होने जा रहा है।

रेल मंत्री ने कहा कि तामेंगलांग जिले के तुपुल से इंफाल तक रेल लाइन बिछाने का काम 2020 तक पूरा किया जाना निर्धारित है।

प्रभु ने सुरंग नम्बर 2/12 के वेधन कार्य का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री इबोबी सिंह ने केंद्र सरकार से इंफाल से मोरेह तक रेल लाइन का विस्तार करने का आग्रह किया। दोनों जगहों की दूरी 110 किलोमीटर है।

उन्होंने कहा कि जब तक रेल लाइन का विस्तार नहीं होता है तब तक पूर्वोत्तर को विकसित करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इंफाल से तुपुल तक रेल लाइन बिछाने का काम तय समय में पूरा होगा।

सिंह ने कहा कि सरकार लोक निर्माण में संलिप्त एजेंसियों को कानून-व्यवस्था समेत हर तरह की सहायता करेगी।

प्रभु ने कहा कि चूंकि रेल परियोजना क्षेत्र के विकास और लोगों के लाभ के लिए है, इसलिए इस मार्ग में दलगत राजनीति नहीं आनी चाहिए।

मणिपुर कांग्रेस शासित राज्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493