जीसस को मैन सिटी को बेचेगा पाल्मीरास

रियो डी जेनेरियो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पाल्मीरास ने अपने युवा ब्राजीलियाई स्ट्राइकर गेब्रियल जीसस को खरीदने सम्बंधी प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

मैन सिटी ने जीसस को खरीदने के लिए 3.6 करोड़ डालर का प्रस्ताव दिया था।

दोनों क्लबों के बीच इस करार को लेकर अंतिम फैसला रियो ओलम्पिक के बाद ही हो सकेगा क्योंकि जीसस ओलम्पिक में ब्राजीलियाई टीम के सदस्य हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक करार पूरा होने के बाद भी जीसस जनवरी से पहले मैन सिटी का रुख नहीं कर सकेंगे क्योंकि वह मौजूदा ब्राजीलियाई लीग सीजन के खत्म होने के बाद ही कहीं जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493