फुटबाल : बेरिज्जो ने अर्जेटीना का कोच बनने की संभावना को नकारा

विगो (स्पेन), 30 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब सेल्टा डी विगो के मुख्य कोच इडुआडरे ‘टोटो’ बेरिज्जो ने क्लब को छोड़कर अर्जेटीना फुटबाल टीम का कोच बनने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है।

हालांकि उन्होंने कहा कि अगर अर्जेटीना फुटबाल संघ (एएफए) के अधिकारी उनसे मिलना चाहते हैं तो वह उनसे मिलने को तैयार हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शुक्रवार को टीम के अभ्यास के बाद मीडिया से मुखातिब हुए कोच ने कहा कि वह सेल्टा के साथ मौजूदा करार के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि क्लब के साथ हुए करार में हालांकि यह प्रावधान है कि अगर उन्हें किसी राष्ट्रीय टीम का कोच बनने का प्रस्ताव मिलता है तो वह क्लब से जा सकते हैं। उन्होंने हालांकि इस नियम का लाभ उठाने से इनकार कर दिया।

उन्होंने अर्जेटीना को दो बार फीफा विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कोच जेराडरे टाटा मारिंटो के विकल्प के रूप में उनके नाम पर विचार करने के लिए एएफए का शुक्रिया अदा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493