पुलिस के मुताबिक, पिपरा इस्माइल गांव के रहने वाले सेना से रिटायर घनश्याम तिवारी इलाहाबाद बैंक की स्थानीय शाखा में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार देर शाम ड्यूटी से लौट कर उन्होंने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक ऊपर के कमरे में रख दी थी।
कुछ देर बाद उनका तेरह साल का बेटा शिवम तिवारी ऊपर गया और बंदूक से खेलने लगा। इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे घरवाले ने लहूलुहान शिवम को सीएचसी ले गए, जहां से उसे गोंडा के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
गोंडा के निजी अस्पताल ने भी उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही शिवम की मौत हो गई।
एसओ शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
dharmpath.com dharmpath