राज्यसभा बार-बार बाधित होने से गलत संदेश जाता है : अंसारी

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने शनिवार को कहा कि राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित होने से जनता के मनोमस्तिष्क पर गलत प्रभाव पड़ता है और उन्होंने सदस्यों से कार्यवाही के दौरान आवंटित समय का पालन करने को कहा।

राज्यसभा के नव-नियुक्त सदस्यों के लिए शनिवार को दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि कार्यवाही बार-बार बाधित होने से दूसरे सदस्यों के विशेषाधिकारों का उल्लंघन होता है।

उन्होंने सदस्यों से अपनी बात संक्षेप में रखने व समय प्रबंधन पर जोर देते हुए आह्वान किया कि वे कार्यवाही में भाग लेने के दौरान आवंटित समय का उल्लंघन नहीं करें।

उन्होंने सदस्यों से असंसदीय आचरण न अपनाने का आग्रह किया।

अंसारी ने संवैधानिक बिंदु का हवाला देते हुए कहा कि संसद के दोनों सदन समान हैं और केवल उनकी कार्यशैली अलग है।

उन्होंने कानून, कार्यकारी जवाबदेही व चर्चा एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा में संसद के कार्य को रेखांकित करते हुए नए सदस्यों से प्रश्नकाल व शून्यकाल का इस तरह से इस्तेमाल करने का आह्वान किया, ताकि सरकार की रोजाना की जवाबदेही सुनिश्चित हो।

उन्होंने सदस्यों से कमेटी के कार्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493