चिता से दूर खिताबी मुकाबले के लिए तैयार : ममता

हैदराबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में रविवार को को महिला कबड्डी चैलेंज के तहत स्टॉर्म क्वींस के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले की तैयारी के बारे में फायर बर्ड्स की कप्तान ममता पुजारी ने कहा कि उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है और हर खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन देगा।

ममता ने कहा, “हमारी टीम ने पहले के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, बीच में काफी उतार-चढ़ाव रहे, लेकिन सेमीफाइनल के मुकाबले के लिए हम चिंतित थे। अच्छे प्रयास से हमने इसे जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया है।”

फायर बर्ड्स की कप्तान ने कहा, “फाइनल में पहुंचने के बाद दिमाग में कोई चिंता या किसी प्रकार का दबाव नहीं है और टीम की सारी खिलाड़ी इस खिताबी मुकाबले में अपना 100 प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं। परिणाम बाद में देखा जाएगा।”

ममता ने हालांकि, यह बात भी कही कि इस मुकाबले में उनके लिए हार-जीत अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि यह चलता रहता है। जरूरी है महिला कबड्डी चैलेंज की सफलता, जिसने आज देश के घर-घर में उन्हें नई पहचान दिलाई है। इसकी सफलता ही असली जीत है।

पुरूषों के टूर्नामेंट स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-4 के साथ प्रायोगिक तौर पर इसी वर्ष शुरू महिला कबड्डी चैलेंज का फाइनल मुकाबला 31 जुलाई को स्टॉर्म क्वींस और फायर बर्ड्स के बीच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493