उप्र : लूटपाट के आरोप में 3 वर्दीधारी समेत 7 गिरफ्तार

संगम स्थित परेड ग्राउंड से पकड़े गए इन लुटेरों में तीन पुलिस के होमगार्ड हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

पिछले दिनों बेंगलुरू निवासी जमीर अहमद ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह और उनके चार दोस्त एक गाइड विनोद के साथ कार से इलाहाबाद में संगम स्नान करने आए थे। उसी वक्त लालकोठी के सामने गाइड ने पेशाब जाने के लिए गाड़ी रुकवाई। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोग पुलिस की वर्दी में वहां आए और डरा-धमका कर बैग में रखे तीन लाख रुपये लेकर भाग गए।

इन बदमाशों के साथ गाइड विनोद भी भाग गया। अहमद ने मोबाइल पर ली गाइड की फोटो भी पुलिस को दे दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाशी की और आज संगम स्थित परेड ग्राउंड से सात लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में तीन पुलिस के होमगार्ड हैं, जिनकी पहचान मनोज कुमार, सचिन कुमार तिवारी और सुशील कुमार बिंद के रूप में हुई।

तीनों इलाहाबाद में होमगार्ड हैं। वहीं पकड़े गए अन्य चार बदमाश अवधेश कुमार, विनोद कुमार बिंद, अशोक कुमार गोली और देवेंद्र कुमार बिंद है। अवधेश प्रतापगढ़ का और बाकी तीनों जौनपुर के रहने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493