ठाणे, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ठाणे जिले के भिवंडी शहर में रविवार को एक पुराने दो मंजिला मकान के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि दस अन्य लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कम से कम 12 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान चल रहा है।
यह घटना मुंबई के उत्तर में करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित गइबीनगर इलाके हुई। यह इलाका पावरलूम के लिए मशहूर है।
dharmpath.com dharmpath