भारत में अक्टूबर में होगा कबड्डी विश्व कप

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कबड्डी विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर में भारत में होगा। अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) ने रविवार को इसकी घोषणा की। कबड्डी विश्व कप का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

आईकेएफ के मुताबिक इस टूर्नामेंट में पांच महाद्वीपों की कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें मेजबान भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, ईरान. पोलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, कोरिया, जापान और केन्या शामिल हैं।

आईकेएफ के अध्यक्ष जनार्धन सिंह गहलोत ने कहा कि कबड्डी के खेल की इस प्रकार बढ़ती लोकप्रियता से महासंघ काफी गर्व महसूस कर रहा है और अब भारत में कबड्डी विश्व कप-2016 की तैयारी है।

गहलोत ने कहा, “हम विश्व भर में खेल में विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग की सफलता और इसमें विश्व भर के खिलाड़ियों का हिस्सा लेना वैश्विक स्तर पर इस खेल के विकास का साक्षी है। हम भारत में कबड्डी विश्व कप-2016 के आयोजन की मेजबानी से काफी खुश और गौरवांन्वित हैं।”

आईकेएफ के अधिकारियों ने इस बात पर काफी जोर दिया है कि वह कबड्डी विश्व कप-2016 में हिस्सा लेने के लिए चुनी जाने वाली हर टीम ओलम्पिक पृष्ठभूमिक का प्रतिधित्व करे।

एशियाई कबड्डी महासंघ के उपाध्यक्ष और ईरान के कबड्डी महासंघ के सचिव मोहम्मद रजा मघसोधु ने कहा कि कबड्डी विश्व कप-2016 में हिस्सा लेने वाली 12 टीमों ने इसके लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और टूर्नामेंट से संबंधित प्रत्येक चीजों की तैयारी कर रहे हैं।

कबड्डी 1990 से ही एशियाई खेलों का हिस्सा बन गया था और तब से ही भारत ने इसमें सारे स्वर्ण पदक जीते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स सम्भवत: अहमदाबाद में होने वाले इस कबड्डी विश्व कप-2016 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता होगा। इसके सभी मुकाबलों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों और हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493