शिमला में 65 मिलीमीटर बारिश

शिमला, 31 जुलाई (आईएएनएस)। शिमला में रविवार को 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक राज्य भर में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, “राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई।”

उन्होंने कहा कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है।

धर्मशाला, पालमपुर, कसौली, कुफरी, नरकंडा, चंबा और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में बारिश हुई है।

गर्मियों के दौरान, पर्यटकों के पसंदीदा स्थल शिमला में 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं मनाली में 15.4 डिग्री और धर्मशाला में 16.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जहां 33 मिलीमीटर बारिश हुई।

उन्होंने कह, “सोमवार तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद मानसून दो दिनों के लिए मंद रहेगा।”

मंडी में 21.5 मिलमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि नाहन और सुंदरनगर शहरों में क्रमश: 19.3 और 14.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493