अक्षय से प्रेरित ‘नागार्जुन..’ के मृणाल

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘नागार्जुन – एक योद्धा’ में आईपीएस अधिकारी राजवीर और शंकचूर्ण नामक दो अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे अभिनेता मृणाल जैन ने कहा कि धारावाहिक में उनकी पुलिस निरीक्षक की भूमिका बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की 2012 की फिल्म ‘राउडी राठौर’ से प्रेरित है।

मृणाल ने कहा, “अगर हम इसकी बात करें तो इसमें आईपीएस अधिकारी का किरदार थोड़ा अलग है। यहां तक कि उनका सलाम करने का तरीका। जब मैं अपने किरदार पर काम कर रहा था तो मेरे दिमाग में पहला नाम ‘राउडी राठौर’ के अक्षय कुमार का आया और मुझे इसमें उनकी प्रस्तुति बेहतरीन लगी थी।”

उन्होंने कहा, “‘नागार्जुन’ की शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने ‘राउडी राठौर’ दोबारा देखी और दोबारा उनके चलने, बोलने, सलाम करने का तरीखा और उनका व्यवहार देखा।”

‘हिटलर दीदी’ और ‘उतरन’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके मृणाल ने कहा कि उनके लिए एक ही धारावाहिक में दो तरह की भूमिकाएं निभाना चुनौतीपूर्ण था।

‘नागार्जुन – एक योद्धा’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493