ओलम्पिक उद्घाटन समारोह के दिन बंद रहेंगे 38 रास्ते

रियो शहर की सरकार के अनुसार शुक्रवार को होने वाले इस समारोह के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और सैनिकों को भी तैनात किया गया है।

स्थानीय अखबार ग्लोबो न्यूज ने कहा है, “स्थानीय सुरक्षा तंत्र के मुखिया के सुझाव पर आतंकवादी हमले की संभावना के मद्देनजर नई योजना के तहत जनता को दूर रखने और अहम कमजोरियों को रोकने का फैसला लिया गया है।”

शहर की सरकार के प्रवक्ता लियोनाडरे मासिएल ने कहा, “योजना में बदलाव किया गया है और अगर जरूरत पड़ी तो इसमें आगे भी बदलाव हो सकता है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को उद्घाटन समारोह की सतत अनुकरण का अभ्यास सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

अधिकारी 45 विदेशी नेताओं की सुरक्षा पर भी बात कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493