खास है आज का शुक्रवार, कर लें लक्ष्मी माता को प्रसन्न

adi-laxmi-mataलक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए दीपावली तक भला क्यों इंतजार करें। जब लक्ष्मी माता की कृपा आज ही प्राप्त हो सकती है। आज सावन मास के शुक्ल पक्ष का अंतिम शुक्रवार है। स्कंद पुराण में इस दिन को महालक्ष्मी के पूजन का दिन बताया गया है।

आज के दिन व्रत रखकर गणेश और लक्ष्मी की पूजा करने से लक्ष्मी माता से वर अर्थात आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए इसे वरद लक्ष्मी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि माता की कृपा पाप्त करने के लिए कलश बैठाकर वर मुद्रा वाली देवी लक्ष्मी की प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए।

मां लक्ष्मी के विभिन्न रूपों को जानिए

मान्यता है कि वरद लक्ष्मी की पूजा से सौभाग्य और धन में वृद्घि के साथ ही पति की आयु भी लंबी होती है इसलिए सुहागन स्त्रियां यह व्रत रखती हैं। इस व्रत का नियम है कि पूजा से पहले स्नान करके शुद्घ वस्त्र पहनें फिर कलश, गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के बाद सुहागन स्त्रियों को सुहाग सामग्री भेंट करनी चाहिए।

जो लोग व्रत नहीं रख सकते वह भी लक्ष्मी और गणेश की पूजा के बाद लाल चूड़ियां, लाल वस्त्र, बिंदी, महावर और दूसरी सुहाग सामग्री दान करें तो उन्हें भी लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त होती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493