हैदराबाद में ट्रक ने 3 को कुचला, मौत

हैदराबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। हैदराबाद के बाहरी इलाके मियापुर में सोमवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा मदीनागुडा के पास मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। दुर्घटना ट्रक ड्राइवर के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई।

ट्रक सड़क किनारे बनी एक नर्सरी में घुस गया और तीन लोगों को कुचल दिया। इनमें एक ही परिवार के दो सदस्य भी शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के श्रीनिवास और आदिबाबू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायल कृष्णमूर्ति ने गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिसके कारण दुर्घटना घटी। ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुकटपल्ली से भेल जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493