आस्ट्रेलिया : टर्नबुल ने रुड को संयुक्त राष्ट्र महासचिव उम्मीदवार बनाने की सलाह नहीं मानी

स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टर्नबुल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार इस पद के लिए रुड का समर्थन नहीं करेगी। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में डीएफएटी द्वारा प्रस्तुत निवेदन के अनुसार प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए लेबर पार्टी के पूर्व नेता रुड को अन्य उम्मीदवारों की तुलना में बेहतर माना गया था।

न्यूज कॉर्प के अनुसार, यह निवेदन नए विभाग के प्रमुख फ्रांसिस एडम्सन द्वारा लिखा गया था, और प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों द्वारा समर्थित था, लेकिन मैल्कम ने इस अनुरोध को अस्वीकार करते हुए कहा कि रुड इस प्रतिष्ठित पद के अनुकूल नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493