आयशर मोटर्स की मोटरसाइकिलों की बिक्री 31 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रॉयल एनफील्ड के निर्माता आयशर मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसकी मोटरसाइकिलों की बिक्री में जुलाई में कुल 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कंपनी ने कुल 53,378 मोटरसाइकिलें बेची, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 40,760 मोटरसाइकिलें बेची थी।

कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल अपनी रपट में कहा है कि समीक्षाधीन अवधि में उसके दोपहिया वाहनों के निर्यात में 40 फीसदी की वृद्धि हुई और कुल 1,250 इकाइयों का निर्यात किया गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कुल 893 इकाइयों का निर्यात हुआ था।

इस दौरान कंपनी के 350 सीसी क्षमता के इंजन वाले वाहनों की बिक्री में 31 फीसदी इजाफा हुआ और यह 47,561 इकाई रही, जबकि 350 सीसी क्षमता से अधिक की क्षेणी के वाहनों में 32 फीसदी बढ़ोतरी हुई और यह कुल 5,727 इकाई रही।

कंपनी के शेयरों में अपराह्न् 12.34 बजे 0.02 फीसदी का इजाफा देखा गया और यह 22,470 पर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493