टेलर से प्यार के कारण हिडलस्टन ने गंवाई अरमानी की डील

लंदन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हिडलस्टन को प्रसिद्ध ब्रांड अरमानी का चेहरा बनने की आस गायिका टेलर स्विफ्ट के साथ प्यार के कारण गंवानी पड़ी।

मिरर डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द नाइट मैनेजर’ स्टार हिडलस्टन को अरमानी का नया चेहरा बनाने की बात हो रही थी। वह डीजे कैल्विन हैरिस की जगह लेने वाले थे, जिन्होंने इतालवी लेबल के विंटर कलेक्शन का प्रचार किया था। लेकिन सूत्रों के अनुसार, टेलर से प्यार के कारण फैशन जगत की हस्तियों ने हिडलस्टन के नाम पर विचार करने को लेकर ठंडा रुख अपना लिया है।

हैरिस के साथ टेलर के अगलाव के कुछ ही सप्ताहों बाद से हिडलस्टन (35) ‘शेक इट ऑफ’ गायिका के साथ डेट कर रहे हैं।

एक अमेरिकी फैशन सूत्र ने बताया कि हिडलस्टन के नाम पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अब अरमानी को लगता है कि उनकी आवश्यकताओं को वह पूरा नहीं कर पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493