रायपुर/जगदलपुर, 1 अगस्त (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सोमवार तड़के से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान बस्तर जिले के दरभा में स्थित तुलसी डोंगरी पहाड़ी पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ आर्म्स पुलिस एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त रूप से दरभा इलाके के तुलसी डोंगरी के पहाड़ में गश्त के दौरान पुलिस नक्सली के बीच जबरजस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया है। इलाके में नक्सली पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है।
dharmpath.com dharmpath