बिहार में बारिश के आसार

पटना, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए हुए हैं तथा सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, गया का 26़1 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 35.3 डिग्री और पूर्णिया का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 20.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493