दिल्ली में बारिश का अनुमान

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में उमस भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में बारिश होने का अनुमान जताया है।

यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शहर के विभिन्न हिस्सों में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। दोपहर में बारिश हो सकती है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493