अपने गौरव को वापस पाने के लिए तैयार युनाइटेड : रूनी

लंदन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब ने अपने दल में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया है और कोच जोस मोरिन्हो तथा कप्तान वान रूनी आश्वस्त हैं कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का पूर्व विजेता अपने गौरव को वापस पाने के लिए तैयार है।

क्लब ने अपने दल में स्वीडन के दिग्गज स्ट्राइकर ज्लातान इब्राहिमोविक, एरिक बैली और प्रतिभाशली हेनरिक मखितारायान को शामिल किया है।

इनके अलावा क्लब में फ्रांसीसी स्टार मिडफील्डर पॉल पोग्बा भी शामिल हैं।

वेबसाइट ‘डेली मेल’ को दिए अपने बयान में रूनी ने कहा, “मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को यह पुराने क्लब जैसा महसूस हो रहा है। इसमें केवल नए करार नहीं हुए हैं, बल्कि हमने पिछले सत्र से एंथनी मार्शल और मार्कस रैशफोर्ड को भी शामिल किया है।”

रूनी ने कहा कि उनका क्लब अब काफी अच्छी फॉर्म में है और वे प्रीमियर लीग की चुनौती के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493