बिहार में 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

हाजीपुर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय 12वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, दिघी गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा सोमवार की रात किसी काम से घर से निकली थी। आरोप है कि तभी कार सवार पांच लोगों ने छात्रा को अगवा कर लिया और उसे गांव के ही समीप शिक्षा विभाग कार्यालय के पास स्थित एक बगीचे में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

हाजीपुर सदर थाना प्रभारी सुबोध कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता के भाई के बयान के आधार पर इस मामले की एक प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी अन्ना राय को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है।

मिश्रा ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493