सरकार के आश्वासन पर तेदेपा ने संसद में विरोध खत्म किया

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए संसद में जारी विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार के इस मुद्दे के निवारण के आश्वासन के बाद वापस ले लिया।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में घोषणा की कि आंध्र प्रदेश की सहायता के लिए जो भी वादा किया गया है सरकार उसके साथ है। इसी के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

जेटली ने कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की है। नायडू तेदेपा के प्रमुख भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493