कश्मीर : सुरक्षा बल से झड़प में 1 व्यक्ति की मौत

श्रीनगर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में स्थिति सामान्य होने का नाम नहीं ले रही और एक सश बल की ओर से कई गई गोलीबारी में मंगलवार को घाटी में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर भीड़ ने एक अधिकारी के वाहन पर हमला कर दिया, जिससे सुरक्षा बलों को गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर-जम्मू रजमार्ग पर मंगलवार की शाम जम्मू के रामबाण की ओर जा रहे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के वाहन पर भीड़ ने हमला कर दिया।”

अधिकारी ने बताया, “दंडाधिकारी की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र बल ने अधिकारी की रक्षा के लिए भीड़ पर गोली चला दी। भीड़ ने अधिकारी के वाहन को आग लगा दी और अधिकारी किसी तरह अपनी जान बचा पाए।”

घटना के बाद पाम्पोरा, लेथपुरा और आस-पास के इलाकों में तनाव व्याप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493