नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह तेज धूप और उमस के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बदली छाए रहने का अनुमान जताया है।
यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शाम में बारिश की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath