बेनगाजी, 3 अगस्त (आईएएनएस)। लीबिया के बेनगाजी में मंगलवार को एक आत्मघाती बम हमले में 22 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के बाहरी क्षेत्र में हुए इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं।
हमले की जिम्मेदारी शूरा काउंसिल ऑफ बेनगाजी रेबेल्स ने ली है, जो इस्लामिक आतंकवादियों का एक गिरोह है।
यह हमला सोमवार को अमेरिका द्वारा लीबिया के सिर्ते में हवाई हमला शुरू किए जाने के बाद हुआ। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में बनी सरकार के अनुरोध पर अमेरिका ने हवाई हमले किए।
dharmpath.com dharmpath