आधे बने अभ्यास कोर्ट से कुजनेत्सोवा नाखुश

रियो डी जेनेरियो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के महानगर रियो डी जेनेरियो में शुक्रवार से शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों में रूस का प्रतिनिधित्व कर रहीं महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने कहा है कि वह यहां आधे बने टेनिस अभ्यास कोर्ट से निराश हैं।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, कुजनेत्सोवा ने कहा, “मैं काफी निराश हूं। यहा कोर्ट पूरे नहीं बने हैं। यहां काफी गड़बड़ है। कोर्ट काफी गंदे हैं और इन पर काफी धूल भी है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं किसी निर्माण स्थल पर अभ्यास कर रही हूं।”

टेनिस खिलाड़ियों को अभ्यास करने का ज्यादा समय नहीं मिल रहा है।

कुजनेत्सोवा ने कहा, “हम एक दिन में सिर्फ 45 मिनट ही अभ्यास कर पा रहे हैं। अगर यहां लोग होते तो यह ज्यादा हो सकता था। लेकिन, चूंकि कई कोर्ट अभी बने नहीं हैं इसलिए यह मुमकिन नहीं है। हमें दो से तीन घंटें अभ्यास करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493