समाचार एजेंसी ‘योनहप’ ने दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से कहा कि परीक्षण सुबह 7.50 बजे दक्षिण ह्वांगे प्रांत से पूर्व की ओर किया गया। इसका विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है।
उत्तर कोरिया का यह मिसाइल परीक्षण 19 जुलाई को मध्यम दूरी की दो रोडोंग बैलिस्टिक मिसाइलों और कम दूरी की एक स्कड मिसाइल के परीक्षण के बाद हुआ है, जिनका परीक्षण उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा संयुक्त रूप से टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) की तैनाती के निर्णय के विरोध में किया था।
जापान ने इस मिसाइल परीक्षण की निंदा कर आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है। जापान का कहना है कि यह परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के विरोध में किया गया।
रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी ने कहा कि यह मिसाइल जापान के समुद्र में देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर गिरी थी।
उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी फिलहाल स्थिति का आकलन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath