आस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में बीमार बाघिन को मारा गया

सिडनी, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पर्थ चिड़ियाघर में सुमात्राई बाघिन सेतिया को बीमारी के कारण मार दिया गया।

बाघिन के स्वास्थ्य परीक्षण बाद उसके पेट में ट्यूमर का पता चला, जिसकी वजह से उसे मार दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 16 साल की सेतिया को मारने का फैसला मंगलवार को उसके नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान पेट में ट्यूमर पाए जाने के बाद लिया गया।

सेतिया का जन्म साल 2000 में चिड़ियाघर में हुआ था। उसके चार शावक बचे हैं। उसका वैश्विक सुमात्राई प्रजनन कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

सुमात्राई बाघ लुप्तप्राय प्रजातियों में से हैं, जिनकी फिलहाल 400 रह जाने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493