सोनाक्षी लाइव सिंगिंग को लेकर उत्साहित

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा यहां पहली बार एक कॉलेज में लाइव गाएंगी। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं कि उनका सपना हकीकत में बदल रहा है।

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा यहां पहली बार एक कॉलेज में लाइव गाएंगी। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं कि उनका सपना हकीकत में बदल रहा है।

आगामी फिल्म ‘अकीरा’ में शीर्षक गीत ‘राज राज के’ गा चुकीं सोनाक्षी बुधवार को लाइव प्रस्तुति देंगी।

सोनाक्षी ने कहा, “बचपन से मेरा सपना था कि किसी दिन मैं लाइव गाऊं और लोग मेरी धुनों पर नाचे। धीरे-धीरे मेरा सपना सच हो रहा है।”

अभिनेत्री ने पिछले साल ‘इश्कोहलिक’ नामक गीत से अपने गायन करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म में गाने के लिए खुद को भाग्यशाली बताया।

सोनाक्षी को उम्मीद है कि वह लाइव प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लेंगी।

उन्होंने बताया, “मैंने शूटिंग से कुछ दिन पहले यह गीत सुना और जब हम वीडियो की शूटिंग कर रहे थे तो मैं खुद को गाने से नहीं रोक सकी। इसके बाद मैंने गीत की रिकॉर्डिग की और अब मैं सचमुच लाइव प्रस्तुति देने जा रही हूं। यह सपना सच हो जाने जैसा है।”

उन्होंने कहा, “वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि सभी इसे पसंद करेंगे।”

फिल्म ‘अकीरा’ में अनुराग कश्यप और कोंकणा सेन शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दो सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493