लॉस एंजेलिस, 3 अगस्त (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता और टॉक शो के मेजबान जिम्मी फैलन को 2017 के गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार की मेजबानी के लिए चुना गया है।
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट यूके’ के मुताबिक, 74वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में मेजबान के रूप में चुने जाने से 41 वर्षीय अभिनेता काफी उत्साहित हैं।
जिम्मी फैलन ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “जनवरी में द गोल्डन ग्लोब्स की मेजबानी के लिए काफी उत्साहित हूं। दोबारा गोल्डन ग्लोब्स बनाएं। आठ जनवरी को ग्लोब्स पार्टी की योजना। आप इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।”
एनबीसी एंटरटेंमेंट के अध्यक्ष रॉबर्ट ग्रीनब्लैट ने कहा, “हमने शाम यादगार बनाने के लिए अच्छी मेजबानी के लिए जिम्मी फैलन को चुना है। हमें पता है कि वह इस कार्यक्रम में अनूठी उर्जा भर देंगे। हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन काफी रोमांचित है और इसलिए भी उत्साहित है कि इस साल जिम्मी इसकी मेजबानी करना चाहते थे।”
जिम्मी फैलन इससे पहले 2010 प्राइमटाइम एमी अवार्डस की मेजबानी कर चुके हैं।
समारोह आठ जनवरी, 2017 को एनबीसी पर प्रसारित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath