नई पीढ़ी के ‘मास्टर’ हैं बोल्ट : पेले

रियो डी जेनेरियो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले का मानना है कि विश्व रिकार्डधारी धावक जमैका के उसेन बोल्ट अपनी विरासत से भी आगे निकल चुके हैं।

खुद ‘मास्टर’ की उपाधि पा चुके पेले ने कहा कि बोल्ट ‘नई पीढ़ी के मास्टर’ हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फ्रांस के अखबार ली पेरिसइऐन ने मंगलवार को पेले के हवाले से लिखा है कि बोल्ट ओलम्पिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर वह फुटबाल में न होकर एथलेटिक्स में होते तो वह बोल्ट की जगह होते।

पेले ने कहा कि वह हमेशा ओलम्पिक में मुक्केबाजी करना चाहते थे ताकि वह दिवंगत मुक्केबाज मोहम्मद अली का सामना कर सकते।

उन्होंने कहा कि अगर ब्राजील रियो में स्वर्ण पदक जीतता है तो इसमें कोई शक नहीं है कि जनता सड़कों पर आकर जश्न मनाएगी।

उन्होंने राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए नेमार को काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493