भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री पांच अगस्त को शाम 6:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे रानी लक्ष्मीबाई स्कूल सर्वोदयनगर जाकर पार्टी की महानगर इकाई के नए पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह से मुलाकात करेंगे और रात 8:20 बजे अपने कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।
शर्मा के मुताबिक गृहमंत्री छह अगस्त को सुबह 9 बजे अपने आवास पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करंेगे। दोपहर 12 बजे सेक्टर एच पार्क जानकीपुरम में कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे विशाल खंड गोमती नगर स्थित सीएमएस शाखा में अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम मंे शिरकत करेंगे।
इसके बाद शाम 5:30 बजे एकता लॉन तहसीनगंज चौराहा ठाकुरगंज में ईद मिलन समारोह में मौजूद रहेंगे। गृहमंत्री सात अगस्त को सुबह 10:30 बजे सीएमएस स्कूल गोमतीनगर में जन कल्याण समिति रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 11:50 बजे अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath