महिला गोल्फ : अमनदीप ने पहले दिन हासिल की बढ़त

हैदराबाद, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अमनदीप द्राल हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट के 12वें चरण के पहले दिन बुधवार को बढ़त हासिल करने में सफल रहीं।

उन्होंने हैदराबाद गोल्फ क्लब में चल रहे टूर्नामेंट के पहले दिन 6-ओवर 77 का स्कोर किया।

चंडीगढ़ की अमनदीप ने मध्यांतर से पहले पांचवें और नौवें होल पर बोगी लगाई। आठवें होल पर वह डबल बोगी खेल बैठीं। उन्होंने इकलौती बर्डी सातवें होल में लगाई।

मध्यांतर के बाद उन्होंने 12वें, 13वें और 16वें होल में फिर बोगी लगाई।

दूसरे स्थान पर पुणे की श्वेता ग्लांडे रहीं। उनका कुल स्कोर 7-ओवर 78 रहा। श्वेता की शुरुआत खराब रही और वह पहले होल में ही बोगी खेल बैठीं। इसके बाद उन्होंने तीसरे, चौथे, 10वें, 11वें, 12वें, 13वें और 14वें होल में भी बोगी लगाईं। उन्होंने इकलौती बर्डी आठवें होल में लगाई।

कोलकाता की नेहा त्रिपाठी और दिल्ली की अंकिता तिवाना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। दोनों ने पहले दिन 8 ओवर-79 का स्कोर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493