दिल्ली में सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश होगी। “

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह में दृश्यता 3,000 मीटर रही।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493