बिहार में गर्म सुबह

पटना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली है।

पटना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों, गया और पूर्णिया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 34़1 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान गया में 8.00 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493