जर्मन क्लब हैम्बर्ग से जुड़े हेलिलोविक

बार्सिलोना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बार्सिलोना ने क्रोएशियाई मिडफील्डर एलेन हेलिलोविक के 50 लाख यूरो (55 लाख डॉलर) में जर्मन क्लब हैम्बर्ग में स्थानांतरण की घोषणा कर दी है।

इस करार में यह विकल्प भी दर्शाया गया है कि बार्सिलोना क्लब पहले दो साल के दौरान एक करोड़ यूरो (1.1 करोड़ डॉलर) में हेलिलोविक को वापस खरीद सकता है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बार्सिलोना ने गुरुवार को जारी एक बयान में 20 वर्षीय क्रोएशियाई मिडफील्डर के सौदे की घोषणा की थी। वह 2014 में केवल 22 लाख यूरो (24 लाख डॉलर) में डिनामो जागरेब से स्पेनिश क्लब आए थे।

हेलिलोविक ने उस सत्र के दौरान बार्सिलोना-बी के लिए खेला और उसके बाद ऋण पर हुए एक सौदे के तहत स्पोर्टिग गिजोन स्थानांतरित कर दिए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493